महाराष्ट्र चुनाव : माकपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
CPI (Marxist) releases 1st list of candidates for #MaharashtraAssemblyPolls; N Adam from Solapur Central, JP Gavit from Kalwan,DL Karad from Nashik (W), Vinod Nikole from Dahanu, J Mali from Shahada, S Khandare (W) from Partur, K Bhavar from Shahapur, K Narayanan from Andheri (W) pic.twitter.com/xsirFT22b0
— ANI (@ANI) October 5, 2019
CPI (माकपा) ने एन एडम को सोलापुर सेंट्रल, जेपी गावित को कालवन, डीएल कराड को नासिक (पश्चिम), विनोद निकोल को दहानु, जे माली को शहादा, एस खंडारे को पर्तुर (पश्चिम), के भावर को शाहपुर और के नारायणन को अंधेरी (पश्चिम) से अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने सोमवार को चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी जबकि पूरी सूची आज जारी की गई है। इनमें अनुभवी आदिवासी नेता और सात बार के विधायक जीवा पांडु गावित कलवन-एसटी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, नासिक, ठाणे और पालघर जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में गावित का जबरदस्त प्रभाव है। मार्च 2018 में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले आदिवासियों और किसानों द्वारा नासिक से मुंबई तक लंबे मार्च के दौरान गावित ने अहम भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और परिणाम तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS