Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर सीताराम येचुरी का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा ये एक सवाल

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर सीताराम येचुरी का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा ये एक सवाल
X
देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तो वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। भाकपा नेता ने कहा कि सरकार बढ़ती कीमतों की असली वजह नहीं बता रही है। इससे पहले भी दुनिया में तेल की कीमतें तेज हुई हैं। लेकिन तब भी देश में कीमतें कम थीं।

सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार से किया आग्रह

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि असली कारण है केंद्र सरकार द्वारा अपनी एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाना। इसकी पूरी राशि केंद्र सरकार को जाती है। वे देश की जनता को लूटकर पैसे कमा रहे हैं। महंगाई का कारण ये है। एक्साइज ड्यूटी को जल्द वापस लिया जाए।

धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज

आगे कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने को लेकर जो बातें बताई हैं वे सब पुरानी बातें हैं। जब दुनिया में तेल का दाम इससे कई गुना ज़्यादा था। तब देश में दाम कई गुना कम थे। वे दाम बढ़ने का असली कारण नहीं बता रहे हैं।

तेल की बढ़ती कीमतों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को कांग्रेस शासन से जोड़ा और अर्थशास्त्रियों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पुनर्भुगतान के लिए करोड़ों के ऑयल बॉन्ड छोड़े हैं। यही वजह है कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली सरकार को अपने ब्याज और मूलधन दोनों का भुगतान करना पड़ता है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह भी एक बड़ा कारण है।

Tags

Next Story