पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती

पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती
X
भारत में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

भारत में कोरोना (Corona) अपना कहर बरपा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल (Pulse Super Specialty Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल IPL में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है।

झारखंड में कहर बरपा रहा है कोरोना

आपको बता दें कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4969 नए संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 4401 नये मामले सामने आये वहीं प्रदेश में कोरोना के 46 और मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि जबकि 33178 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है।

राजधानी में आए सबसे ज्यादा मामले

रांची में सबसे अधिक 1703 नए संक्रमित मिले, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 692,बोकारो में 178, चतरा में 46, देवघर में 116, धनबाद में 175, दुमका में 53, गढ़वा में 75, गिरिडीह में 30, गोड्डा में 79, गुमला में 149, हजारीबाग में 177, जामताड़ा में 133, खूंटी में 203, कोडरमा में 279, लातेहार में 92, लोहरदगा में 80, पाकुड़ में 4, पलामू में 73, रामगढ़ में 169, साहेबगंज में 120, सरायकेला में 39, सिमडेगा में 143 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 161 नए संक्रमित मिले।

Tags

Next Story