कलयुगी पिता ने बंदूक की नोंक पर अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, 3 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

झारखंड (Jharkhand) में एक कलयुगी पिता (Father Rape Daughter) ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। बीते 3 महीनों से पिता बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन बच्ची डर की वजह से चुप थी। लेकिन इस मामले की जानकारी मिलते ही मां ने पुलिस में शिकायत भी कर दी और अपनी बेटी को बचाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में रहने वाला पिता 3 महीनों से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। पिता की धमकी से बेटी काफी डर हुई थी। जिसके बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।
लेकिन बीते रविवार की रात को बच्ची ने डर के साये में अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में मां को बताया। मां ने बेटी को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने शिकायत के बाद कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और थाने में बंद है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करता था। डरी हुई बेटी अपना दर्द अपनी मां को भी नहीं बता पा रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पिता उसकी बेटी के साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे। झरिया थाने ने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार की रात पीड़िता की मां ने देखा तो डर के साये में रहने वाली बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद मां ने बेटी को थाने ले जाकर झरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS