Mausam Ki Jankari: चक्रवाती तूफान 'आसनी' अंडमान में देगा दस्तक, बारिश शुरू, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: चक्रवाती तूफान आसनी अंडमान में देगा दस्तक, बारिश शुरू, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
X
मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान आसनी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात आसनी तूफान में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान आसनी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात आसनी तूफान में बदलने की संभावना है। तूफान को लेकर लगभग 150 एनडीआरएफ कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कई लोगों को राहत कैंप में शिफ्ट कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 21 मार्च को ये चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा और आगे बढ़ निकलेगा। अंडमान में 21 मार्च को तेज बारिश होगी, फिलहाल, हवा की रफ्तार तेज हो चुकी है और हल्की बारिश कई इलाकों में देखी गई है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज मछुआरों को समुद्र से निकाल रहे हैं। चक्रवात आसनी के मद्देनजर अंडमान क्षेत्र में मौसम बिगड़ रहा है।

आईएमडी ने कहा कि कुछ इलाकों में हल्की और भारी बारिश होगी। जबकि निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी दी है। इसके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान एक गहरे दबाव के चलते मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। अगले 2 दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबार और दक्षिण भारत में बारिश का मौसम रहेगा।

Tags

Next Story