Cyclone Asani: तूफान असानी की आहट के बीच ओडिशा में नाव पलटी, सामने आया लाइव वीडियो

Cyclone Asani: तूफान असानी की आहट के बीच ओडिशा में नाव पलटी, सामने आया लाइव वीडियो
X
ओडिशा में असानी तूफान ने जैसे ही दस्तक दी, जैसे ही एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान असानी अब ओडिया, आंध्र और बंगाल की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा में असानी तूफान ने जैसे ही दस्तक दी, जैसे ही एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें समुद्र किनारे तेज हवाओं के बीच एक नाव पानी में पलट गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के द्वारा जारी किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे तट के किनारे तेज हवा के बीच नाव पानी में पटल रही है और इसमें कई मछुआरे भी सवार है। आज सुबह मछुआरे नाव से लौट रहे थे। तभी किनारे पर आते हुए एक कुल 6 नावें पलट गईं।

बताया गया है कि इन 6 नावों में 60 मछुआरे सवार थे। मछुआरों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।ओडिशा में मछुआरों का एक समूह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। यह हादसा छत्रपुर के पास आर्यपल्ली में हुआ है। इस अलर्ट के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने चक्रवात के 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की चेतावनी दी है।

Tags

Next Story