चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' भारत में तबाही मचाने को तैयार!, इन राज्यों में अलर्ट

चक्रवाती तूफान बुरेवी भारत में तबाही मचाने को तैयार!, इन राज्यों में अलर्ट
X
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' के रूप में 2 दिसंबर (आज) की शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से गुजरने की आशंका है।

देश में इस समय कोरोना वायरस महामारी का कहर है, लेकिन इस बीच चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। चक्रवाती तूफान निवार ने हाल ही में दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' के रूप में 2 दिसंबर (आज) की शाम या रात को त्रिंकोमाली के निकट श्रीलंका तट से गुजरने की आशंका है। इस दौरान दौरान 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को कन्याकुमारी, तमिलनाडु, अलाप्पुझा और केरल में तैनात किया गया है।

तूफान की गुरुवार को कोमोरिन इलाके में पहुंचने की उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम की तरफ बढ़ने और 3 दिसंबर यानी गुरुवार की सुबह मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके में पहुंचने की उम्मीद है।

इसके बाद यह संभवत: पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और 4 दिसंबर (शुक्रवार) की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु के तट से गुजरेगा। यह चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' केरल, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात पनप रहा है।

Tags

Next Story