Cyclone Fani : ओडिशा से पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ा 'फैनी' समझिए 10 प्वॉइंट्स में सारी बातें

चक्रवाती तूफान फैनी (Cyclone Fani) अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुका है। फैनी इस समय ओडिशा (Odisha) के पुरी तट पर पहुंच गया है। देश के कई और हिस्सों में जोरदार बारिश और हवाएं चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटे का रफ्तार से भी ज्यादा है। ओडिशा में छोटे मकान और पेड़ उखड़ जा रहे हैं। करीब 11 लाख लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं। स्कूल कॉलेज अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं, लोगों को घर से न निकलने को कहा जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि तूफान की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी। 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फैनी अब तक का सबसे बड़ा तूफान माना जा रहा है।
तूफान को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें
1- भारत का ओडिशा राज्य फैनी (Cyclone Fani) से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है इसलिए ये राज्य हाई अलर्ट पर है। पुरी के आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
2- फैनी को देखते हुए रेलवे ने 3 मई तक 147 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। शुक्रवार को भी 10 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया गया है। पुरी से निकलने के लिए सरकार ने कुछ विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
3- भुवनेश्वर एयरपोर्ट को रात 1 बजे बंद कर दिया है। साथ ही कलकत्ता एयरपोर्ट भी शुक्रवार रात 9 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक बन्द रहेगा।
4- फैनी से निपटने के लिए भारतीय सैनिक एकदम मुस्तैद हैं। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि भारतीय पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री तथा चिकित्सा दलों के साथ तैयार कर दिया गया है।
5- फैनी से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है। किसी आपत स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 5000 किचन स्थापित किया गया है। इस किचन के जरिए प्रभावित लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा।
6- गृह मंत्रालय ने किसी भी आपत स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। तूफान फानी के लिए विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है। जिसका नंबर 1938 और यह नंबर ऑपरेशनल हो चुका है।
7- फैनी तूफान (Cyclone Fani) की जद में ओडिशा ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल भी है। बंगाल में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है। बंगाल सरकार फैनी को लेकर सतर्क है।
8- फैनी के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा (Odisha) में 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पुरी और गंजम जिले से सर्वाधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इन जिलों से करीब साढ़े चार लाख लोगों को निकाला जा चुका है।
9- फैनी को लेकर बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने दीघा से 50 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय किया है। बसों के जरिए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।
10- पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत और बचाव कार्यो का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों से तूफान पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS