Cyclone Fani: जानें 'फैनी' का मतलब और बंगाल की खाड़ी में कैसे उठते हैं चक्रवाती तूफान

Cyclone Fani: जानें फैनी का मतलब और बंगाल की खाड़ी में कैसे उठते हैं चक्रवाती तूफान
X
बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान 'फैनी' ओडिशा में तबाही मचा रहा है। चक्रवात फैनी ने शुक्रवार सुबह आठ बजे ओडिशा में पुरी तट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। साढ़े 9 बजते बजते पुरी तट से टकरा गया। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान 'फैनी' ओडिशा में तबाही मचा रहा है। चक्रवात फैनी ने शुक्रवार सुबह आठ बजे ओडिशा में पुरी तट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। साढ़े 9 बजते बजते पुरी तट से टकरा गया। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के तट की ओर बढ़ने की पक्रिया अगले तीन घंटे तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुरी के आसपास के इलाके में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जिसकी गति 180-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इससे व्यापक नुकसान हो सकता है।

बता दें कि चक्रवात का केंद्र अभी तट से करीब 30 किलोमीटर दूर है। वहीं तूफान से निपटने के लिए भारतीय नौसेना, एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बलों को तैनात कर हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं प्रशासन ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। ओडिशा से होते हुए तूफान पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है।

'फैनी' का क्या होता है अर्थ

हिंद महासागर में उठने वाले या दुनिया के किसी भी देश में उठने वाले तूफानों के नाम रखे जाते हैं। बंगाल की खाड़ी में उठे फैनी तूफान का नाम बांग्लादेश ने रखा है। फैनी का मतलब सांप होता है। जब किसी देश में तूफान आता है तो उसके आस पास वाला देश तूफान का नाम रखता है।

क्यों आते हैं चक्रवात तूफान

कहते हैं कि समुद्र के ऊपर की जमीन पर हवा का दबाव बढ़ने से हवा बनती है जो इस चक्रवात तूफान का रूप ले लेते हैं। प्रतिचक्रवात इसकी उत्पत्ति विभिन्न वायुराशियों के मिलन से होती है । जिसमें वायु की तीव्र गति ऊपर उठकर बवंडर का रुप ले लेती है। साफ शब्दों में कहा जाए तो पृथ्वी के वायुमंडल में हवा होती है। जिसकी वजह से समुद्र के ऊपर भी हवा बनती हैं। लेकिन जब यह हवा गर्म होती है तो ठंडी हवाए इस क्षेत्र को भरतने के लिए ऊपर उठती हैं। जिससे यह चक्रवाती तूफान बनते हैं।

कैसे रखे जाते हैं तूफानों के नाम

कहते है कि इसकी परंपरा काफी पूरानी है। 1950 में अमेरिका में सबसे पहले तूफानों के नाम रखने की परंपरा शुरू हुई। इस दौरान नाविक अपनी प्रेमिका के नाम पर तूफानों के नाम रखा करते थे। तूफानों के नाम एशियान देशों के द्वारा एक दूसरे के द्वारा रखे जाते हैं। हिंद महासागर में आने वाले चक्रवाती तूफानों के नाम बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश मिलकर रखते हैं। जैसे फैनी का नाम बांग्लादेश ने रखा तो अब जो अगला तूफान बांग्लादेश में आएगा तो उसका नाम भारत रखेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story