Cyclone Fani Update : ओडिशा में फानी ने ली 8 लोगों की जान, बंगाल में पहुंचा जानलेवा तूफान

Cyclone Fani Update : ओडिशा में फानी ने ली 8 लोगों की जान, बंगाल में पहुंचा जानलेवा तूफान
X
भारी बारिश और करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान 'फानी' ने शुक्रवार को सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी। पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। तूफान के कारण आठ लोगों की मौत की खबर है। तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर गए, होर्डिंग्स उड़ गए और अनेक झोपड़ियां तबाह हो गई। तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। उड़ीसा से लगे क्षेत्रों

भारी बारिश और करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान 'फानी' ने शुक्रवार को सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी। पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। तूफान के कारण आठ लोगों की मौत की खबर है। तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर गए, होर्डिंग्स उड़ गए और अनेक झोपड़ियां तबाह हो गई। तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। उड़ीसा से लगे क्षेत्रों

ज्ञात हो कि 1999 में आए सुपर सायक्लोन के बाद सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा फैनी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओडिशा के पुरी तट से टकराया। इससे कई मकानों काे नुकसान पहुंचा है। हजारों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिस वक्त तूफान पुरी तट से टकराया, हवा की रफ्तार 175 किमी/घंटे थी। कुछ स्थानों पर यह 200 किमी/घंटे तक पहुंची। इस बीच तीन लोगों की मौत हो गई है। फैनी अब बंगाल की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है।

हवा रफ्तार 245 किमी प्रतिघंटा

अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फैनी आज सुबह करीब आठ बजे पुरी पहुंचा। इसकी शुरुआत 175 किमी प्रतिघंटे की हवाओं से हुई। हवा की रफ्तार 245 किमी प्रतिघंटे तक पहुंची। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। हालांकि, चार-पांच घंटे के बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी।

बंगाल में बढ़ रहा असर

जहां एक तरफ ओडिशा में फैनी का असर कम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में इसका असर बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के दीघा और आसपास के इलाकों में 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। कोलकाता एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आज दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

फैनी यानि सांप, बांग्लादेश ने दिया नाम

तूफानों के नाम आठ देशाें ने दिए हैं। फैनी नाम बांग्लादेश ने दिया है। बांग्लादेश में फैनी यानि सांप होता है। इन देशों में बांग्लादेश के अलावा भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। हर देश ने आठ नाम दिए हैं। इस तरह कुल 64 नाम तय किए गए हैं।

नौसेना के 3 जहाज तैनात

तटरक्षक बल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फैनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है।

भोजन के 1 लाख से अधिक पैकेट तैयार

ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बिष्णुपाद सेठी ने बताया कि विमान से गिराने के लिए एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट तैयार किए गए हैं। इसके लिए दो हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया गया है। संवेदनशील इलाकों से करीब 12 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। 11 लाख लोग 4,000 शिविरों में ठहरे हुए हैं

ममता ने डाला डेरा, शाह की रैलियां रद्द

फैनी का असर राजनीतिक पार्टियों पर भी पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैलियां रद्द कर तटीय इलाकों के पास डेरा जमा लिया है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द करनी पड़ी।

तूफान में पैदा हुई, नाम रखा फोनी

चक्रवाती तूफान 'फोनी' तूफान के दौरान सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसका नाम तूफान के ही नाम पर 'फोनी' रखा गया है। महिला मंचेश्वर के रेलवे कोच रिपेयर कारखाने में हेल्पर है। यह उनकी पहली बेटी है। ज्ञात हो कि इस दौरान अनेक घरों में किलकारियां गूंजीं।

रेल-हवाई यातायात भी प्रभावित

फैनी से रेल यातायात के साथ फ्लाइट ऑपरेशन पर भी असर पड़ा है। तूफान के मद्देनजर भुवनेश्वर एयरपोर्ट में 24 घंटे तक फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया है। कोलकाता में नई अडवाइजरी के तहत शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक फ्लाइट का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं रेलवे ने तूफान के मद्देनजर 6-7 मई तक लगभग 147 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।

कर्मियों की छुट्टियां रद्द, वापस बुलाया

ओडिशा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 15 मई तक की छुट्टी रद्द कर दी हैं और जो छुट्टी पर चल रहे थे वे बुधवार शाम को ड्यूटी पर लौट आए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए 880 साइक्लोन सेंटर भी स्थापित किए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story