Cyclone Fani Video: ओडिशा में पुरी के तट से टकराया भयंकर तूफान फैनी, देखें वीडियो

Cyclone Fani Video: ओडिशा में पुरी के तट से टकराया भयंकर तूफान फैनी, देखें वीडियो
X
Cyclone Fani Video: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा के पुरी तट से टकरा गया है। टकराने के बाद तेज हवाएं और बारिश हो रही है। पुरी में हवा की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। वहीं पूरे प्रदेश में तटीय इलाकों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

ओडिशा के पुरी में जब तूफान फैनी टकरा तो उसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज बारिश हो रही है तो वहीं तेज हवाएं भी चल रही हैं। समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा जा चुका है।

वहीं दूसरी तरफ सारे हालातों पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक खुद पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां नौसेना के 2 जहाज, 4 चिता हेलिकॉप्टर सुरक्षा को देखते हुए रखे गए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान फैनी ओडिशा से होते हुए बांग्लादेश पहुंचेगा। इस दौरान करीब 10 हजार गांव और 52 शहरों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं 15 जिलों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। 20 साल में पहली बार ऐसा तूफान आया है। 1999 में आए सुपर साइक्लोन ने तबाही मचाई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story