Cyclone Gulab Updates: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल जारी, 90 KM प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे 'गुलाब'

Cyclone Gulab Updates: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल जारी, 90 KM प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे गुलाब
X
चक्रवाती तुफान गुलाब को लेकर भारत मौसम विभाग (IMD) ने ताजा जानकारी साझा की है और बताया है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल शुरू हो गया है।

चक्रवाती तुफान गुलाब को लेकर भारत मौसम विभाग (IMD) ने ताजा जानकारी साझा की है और बताया है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल शुरू हो गया है। कलिंगापट्टनम और गोपालपुर में आधी रात में लैंडफॉल शुरू हो चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि तट से टकराने के दौरान चक्रवात की हवा की गति करीब 90 किमी प्रति घंटा है। चक्रवात गुलाब के तट से टकराने का सिलसिला रविवार शाम से शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के सीएम से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और ओडिसा सीएम नवीन पटनायक से बात की और चक्रवात गुलाब से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन है।

कैसे पड़ा चक्रवात तूफान का नाम गुलाब, पाकिस्तान ने दिया ये नाम

इस बार के चक्रवात तूफान गुलाब का नाम पड़ोसी देश पाकिस्तान से आया है। गुलाब एक तरह का बारहमासी फूल वाला पौधा है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात गुलाब को 'गुल-आब' नाम दिया गया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के द्वारा हर चक्रवात तूफान का नाम हर देश के द्वारा दिया जाता है। जो नाम बदलते रहते हैं।

Tags

Next Story