Cyclone Jawad: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'जवाद' को लेकर हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, जानें कैसे पड़ा नाम

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठ रहे चक्रवाती तूफान जवाद (Jawad) को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 4 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से जवाद तूफान टकरा सकता है। चक्रवात के कारण दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में भारी से बहुत भारी भारी का अलर्ट है।
4 और 5 दिसंबर को कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, नदिया सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 4 दिसंबर की सुबह ओडिशा और आंध्र तट के बीच एक लैंडफॉल होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 75 से 80 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।
स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर आज शाम तक खराब मौसम रहने की संभावना है। मौसम के बिगड़ते ही हवा की गति तेज हो जाएगी और साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय रेलवे ने 3 और 4 दिसंबर को मौसमी गड़बड़ी के चलते लगभग 100 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ट्विटर पर लिखा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है
जानें जवाद चक्रवात का नाम कैसे पड़ा
जवाद चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 117 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी। उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि जवाद चक्रवात क्या है और इसका नाम कैसे पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम सऊदी अरब के सुझाव पर रखा गया है। जवाद एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है उदार या दयालु। ऐसा माना जा रहा है कि ये तूफान ज्यादा विनाशकारी नहीं होगा। दूसरे देशों के द्वारा इन तूफानों के नाम दिए जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS