चक्रवाती तूफान 'जवाद' कमजोर पड़ा: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश, सोमवार को यहां होगी बरसात

चक्रवाती तूफान जवाद कमजोर पड़ा: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश, सोमवार को यहां होगी बरसात
X
चक्रवाती तूफान 'जवाद' (Cyclone 'Jawad') शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। इस तूफान (Cyclone) के और कमजोर पड़ने की संभावना है।

Mausam Ki Jankari: चक्रवाती तूफान 'जवाद' (Cyclone 'Jawad') शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। इस तूफान (Cyclone) के और कमजोर पड़ने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD- आईएमडी) के द्वारा दी गई है। तूफान का कमजोर पढ़ना पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए राहत की बात है।

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों से लगते क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग जहगों पर आज (रविवार) और सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा विभाग की ओर से कहा गया है कि नौवहन और मछुआरों के लिए पश्चिम बंगाल की मध्य और उत्तरी खाड़ी में समुद्री स्थिति प्रतिकूल रहेगी।

आईएमडी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा था कि चक्रवाती तूफान 'जवाद' कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। तूफान शाम 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से करीब 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में और पुरी, ओडिशा से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा कल (रविवार) सुबह तक इसके और कमजोर होकर दबाव में बदलने की संभावना है।

तूफान के आज पुरी के निकट पहुंचने की आशंका है। इसके बाद तूफान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर ओडिशा के तट के साथ पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ने तथा अगले 24 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

Tags

Next Story