Cyclone Mocha: आज भीषण चक्रवाती तूफान में बदलेगा मोचा, जानें IMD अपडेट

Cyclone Mocha: दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) में चक्रवाती तूफान (cyclonic storm मोचा अब खतरनाक होता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को एक अलर्ट जारी किया कि बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर अगले छह घंटों में मोचा के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके बाद चक्रवात के और तेज होने के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। आज बीते कई दिन से बंगाल की खाड़ी (bay of bengal) के दक्षिण-पूर्व में बन रहा कम दबाव के क्षेत्र आज पूरी तरह से चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार की शाम चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम उत्तर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहने वाला है।
The SCS “Mocha” lay centered at 0230 hours IST of 12th May 2023 over Southeast adjoining Central Bay of Bengal about 520 km west-northwest of Port Blair. pic.twitter.com/RUHLs9MFSx
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 11, 2023
बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ रह मोचा
IMD ने बताया कि इसके बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में क्यौकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की संभावना है, 14 मई की दोपहर के आसपास सितवे के करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान है। म्यांमार और बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
West Bengal | #CycloneMocha will convert into a severe storm on May 12 & a very severe cyclone on May 14, as per the predictions. We've deployed 8 teams. 200 rescuers of NDRF deployed on ground and 100 rescuers on standby: Gurminder Singh, Commandant, 2nd Battalion, NDRF (11.05) pic.twitter.com/NjK6bgrJAS
— ANI (@ANI) May 11, 2023
पश्चिम बंगाल में अलर्ट
चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच, पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठ टीमों को तैनात किया गया है। NDRF की दूसरी बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने कहा, चक्रवात मोचा 12 मई को एक गंभीर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। हमने 8 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ के 200 बचावकर्ता जमीन पर तैनात हैं और 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर हैं।
इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोचा का अलर्ट जारी
मौसम एजेंसी ने चक्रवाती तूफान मोचा के मद्देनजर गुरुवार को कई पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की गति के कारण इन क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि यमन के एक छोटे से शहर मोचा से चक्रवात को अपना नाम मिला है, जिसमें अधिकतम 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS