दिल्ली में बारिश ने तोड़ा पिछले 45 साल का रिकॉर्ड, कुछ ही घंटों में गिरा इतना पानी, शिमला से भी ठंडी हुई राजधानी

चक्रवात तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) ने दुनिया के कई हिस्सों में तबाही मचाने के बाद दिल्ली एनसीआर के (Weather) मौसम को भी प्रभावित किया। यही वजह रही की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से ही बारिश शुरू हो गई। यह बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक जारी रही। इस बारिश ने मई महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा पानी बरसने का रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले कुछ घंटों में ही दिल्ली में 60 मिमी बारिश हुई, इतनी बारिश आखिरी बार आज से 45 साल पूर्व 24 मई 1976 को दर्ज की गई थी।
वहीं दिल्ली में लगातार बारिश होने से जगह जगह पानी भरने की समस्या ही नहीं हुई। यहां का तापमान भी ठंडे प्रदेशों में आने वाले शिमला और धर्मशाला से भी नीचे पहुंच गया है। इसकी वजह दिल्ली में लगातार बारिश होना है। बुधवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम यानी 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान दिल्ली में करीब 69 साल पूर्व 1951 में दर्ज किया गया था।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, गुरुवार को भी बारिश की संभावना
मंगलवार के बाद बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। साथ ही ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी। इसके फलस्वरूप दिल्ली में रात तक जमकर बारिश हुई। वहीं गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि गुरुवार को बारिश हल्की रहेगी। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। वहीं बुधवार को हुई बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। मंडी हाउस से लेकर प्रगति मैदान तक जाने वाली सड़क पर अच्छा खासा पानी भरा रहा। वहीं आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 31.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली औश्र दूसरे इलाकों में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। अभी ठंडी हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS