Cyclonic Storm Burevi: चक्रवात बुरेवी हुआ कमजोर, मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट वापस लिया

Cyclonic Storm Burevi: चक्रवात बुरेवी हुआ कमजोर, मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट वापस लिया
X
केरल में मौसम विभाग ने चक्रवात ‘बुरेवी' के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट' वापस ले लिया है। चक्रवात ‘बुरेवी' के प्रभाव से होने वाली बारिश और क्षति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया था।

केरल में मौसम विभाग ने चक्रवात 'बुरेवी' के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी 'रेड अलर्ट' वापस ले लिया है। चक्रवात 'बुरेवी' के प्रभाव से होने वाली बारिश और क्षति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार देर रात एक बुलेटिन जारी कर 'रेड अलर्ट' वापस ले लिया और राज्य के 10 जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा कि अगले छह घंटे में दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और रामानाथपुरम तथा तमिलनाडु से सटे थूथुकुडी जिलों को पार कर जाएगा। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। आईएमडी ने कहा कि अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवात के और कमजोर होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। इस बीच, तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को नौ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

हवाईअड्डा के निदेशक सी वी रविंद्रन ने बताया कि विमानों का परिचालन शुक्रवार शाम छह बजे तक के लिए स्थगित किया गया है और सभी उड़ानों के समय में बदलाव किए गए हैं। स्थिति के आकलन के लिए दिल्ली से समीक्षा बैठक की जाएगी। केरल सरकार ने पूर्व में जारी 'रेड अलर्ट' के मद्देनजर राज्य के पांच जिलों के लिए शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।

चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से पुडुचेरी में भारी बारिश

पुडुचेरी और उसके उपनगरों में चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पुडुचेरी में करीब 14 सेमी बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश की वजह से कई आवासीय कालोनियों और मुख्य मार्गों पर जलजमाव देखने को मिले और कई क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव की वजह से भारी बारिश हो रही है लेकिन अब यह कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इनमें से कुछ स्थानों पर उन्हें घुटने भर पानी से भी गुजरना पड़ा। नारायणसामी ने कुछ इलाकों में जमे पानी को बाहर निकालने के नगर निगमों के कदमों का भी निरीक्षण किया।

Tags

Next Story