चक्रवाती तूफान 'फनी' की आहट से इन राज्यों में अलर्ट, हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे हो सकती है

चक्रवाती तूफान फनी की आहट से इन राज्यों में अलर्ट,  हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे हो सकती है
X
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। चेन्नई में क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि चक्रवात 'फनी' के आज रात और गंभीर होने की संभावना है और यह कल बहुत गंभीर हो जाएगा।

एस बालचंद्रन ने आगे कहा कि यह तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 30 अप्रैल और एक मई को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास पहुंचेगा। फिलहाल तूफान के तमिलनाडु तट को पार करने की कम उम्मीद है, लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार बढ़कर अधिकतम 145 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही विभाग ने श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों के मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न उतरें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story