कर्नाटक: स्पीकर केआर रमेश कुमार का फैसला- 14 बागी विधायक अयोग्य करार

कर्नाटक: स्पीकर केआर रमेश कुमार का फैसला- 14 बागी विधायक अयोग्य करार
X
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने रविवार को विधानसभा में विश्वास मत से ठीक एक दिन पहले दलबदल विरोधी कानून के तहत कांग्रेस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया।

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने रविवार को विधानसभा में विश्वास मत से ठीक एक दिन पहले दलबदल विरोधी कानून के तहत कांग्रेस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया।

कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन सरकार के गिर जाने के दो दिन बाद बाद गुरुवार को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने ने तीन बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुल 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद अब राज्य में विधानसभा की संख्या 207 रह गई। जिसके बाद अब बहुमत का आंकड़ा 104 रह गया, वहीं एक सदस्य मनोनित है। अब भाजपा के पास कुल संख्या 105 विधायक हैं, जैसा कि पिछले ट्रस्ट वोट में एचडी कुमारस्वामी के पक्ष में 99 और विपक्ष में 105 वोट पड़े थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story