MP संतोख सिंह के निधन के बाद बेटे का आरोप, बोले- डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान, मान सरकार पर भी उठे सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शनिवार को पंजाब (Punjab) में चल रही थी। इसी दौरान यात्रा में शामिल होने आए जालंधर (Jalandhar) से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह (Chaudhary Santokh Singh) चलते-चलते अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन निधन के बाद उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी (Vikramjit Chowdhary) ने डॉक्टरों और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में जाते वक्त पंप करने पर वह सांस ले रहे थे। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने हमें हटा दिया और कहा कि वी नो हाउ टू डू इट। विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि एंबुलेंस में उनके पास इमरजेंसी शॉक का भी कोई सामान नहीं था। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद डॉक्टर बड़ी हड़बड़ाहट में थे। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उनका सिर्फ आंख का ऑपरेशन कराया था। इसके अलावा उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं थी।
#WATCH | Ludhiana, Punjab: Congress MP Santokh Singh Chaudhary was rushed to a hospital in an ambulance after he collapsed while walking during Bharat Jodo Yatra today. He passed away soon after.
— ANI (@ANI) January 14, 2023
(Earlier visuals) pic.twitter.com/DO1WU2lTtC
कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी के इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब की मान सरकार पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए सरकार ने किस तरह की इमरजेंसी सेहत व्यवस्था दी थी? एंबुलेंस में इमरजेंसी शॉक का भी कोई सामान क्यों नहीं था? क्या इस एंबुलेंस में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद नहीं थी? इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग चलते हैं इस दौरान किसी को भी कुछ भी हो सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा इमरजेंसी सेहत व्यवस्था क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं यात्रा के दौरान आज हुई इस घटना के बाद ऐसा भी माना जा रहा है यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को कुछ हो गया, तो क्या ये इमरजेंसी सेहत व्यवस्था कामयाब रह पाएगी ?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS