चक्रवात 'फोनी' से मरने वालों की संख्या 41 हुई

भीषण चक्रवात फोनी की वजह से मरनेवालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 41 हो गई। वहीं, दूसरे राज्यों के प्रशिक्षित कामगारों की मदद के साथ प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल करने का काम जोर-शोर से जारी है।
मंगलवार तक मरनेवालों की संख्या 37 थी, लेकिन जिला अधिकारियों ने चक्रवात की वजह से चार और लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस तूफान ने शुक्रवार को पुरी में दस्तक दी थी। सूचना एवं जन संपर्क सचिव संजय सिंह ने हालांकि यह नहीं बताया है कि हालिया मौत के मामले किस जिले से सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के बाद जल की आपूर्ति को बहाल करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता थी और भुवनेश्वर और पुरी के ज्यादातर हिस्सों में इसे बहाल कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि 12 मई तक भुवनेश्वर में बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS