कमलेश तिवारी मर्डर केस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया तुरंत कार्रवाई का आदेश

कमलेश तिवारी मर्डर केस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। शुक्रवार शाम को राजनाथ सिंह ने यूपी डी़जीपी से बात कर मामले की जानकारी ली। जिसके बाद रक्षामंत्री ने अपराधियों पर बिना किसी देर के कार्रवाई का आदेश दिया है ।
डीजीपी ने किया था खुलासा
हिंदू महासभा के कार्यकर्ता कमलेश तिवारी की हत्या पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने खुलासा किया था। डीजीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी कमलेश की जान पहचान के व्यक्ति ही हैं। डीजीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि मर्डर के आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले उनके साथ आधा घंटा बिताया। इसके अलावा डीजीपी ने कहा कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। मामले की जांच चल रही रही है।
क्या था मामला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में शुक्रवार सुबह हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने कमलेश तिवारी की हत्या उनके ही दफ्तर में की थी। मिली जानकारी के मुताबिक दो हमलावर मिठाई का डिब्बा लेकर कमलेश तिवारी के दफ्तर में दाखिल हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने डिब्बा खोला और कमलेश तिवारी पर पहले चाकू से हमला किया इसके बाद गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और कमलेश के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS