पालम एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह ने AN-32 दुर्घटना में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी

पालम एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह ने AN-32 दुर्घटना में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी
X
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पालम एयरपोर्ट पर आईएएफ एएन-32 दुर्घटना में शहीद होने वाले 13 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। वायुसेना का विमान तीन जून को लापता हो गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पालम एयरपोर्ट पर आईएएफ एएन-32 दुर्घटना में शहीद होने वाले 13 जवानों को श्रद्धांजलि दी है। वायुसेना का विमान तीन जून को लापता हो गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के विमान एएन-32 ने तीन जून को दोपहर असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, जिसके कुछ समय बाद उसका कंट्रोल रूप से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद विमान लापता हो गया।

एक हफ्ते के बाद भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना के प्रयास से लापता विमान एएन-32 अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिला। खराब मौसम और काफी ऊंचाई होने की वजह से वायु सैनिकों के शवों को निकालने का अभियान बाधित हो रहा था जिसके चलते देरी हुई।

इसके बाद 11 जून को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के एक गांव में भारतीय वायुसेना के चॉपर एमआई-17 को विमान का मलबा दिखाई दिया था। इसके बाद गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-32 में सवार सभी 13 लोगों का शवों घटनास्थल से बरामद किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story