रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, रहा पाकिस्तान के मुस्लिम को भी मिल सकती है भारतीय नागरिकता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, रहा पाकिस्तान के मुस्लिम को भी मिल सकती है भारतीय नागरिकता
X
राजनाथ सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर कहा कि पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देशों में अन्य धर्मों के लोगों पर उत्पीड़न होता है। राजनाथ सिंह ने कहा विपक्ष को अगर सरकार का विरोध करना उनका धर्म लगता है तो करे लेकिन राष्ट्र धर्म को न भूले।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CAA को लेकर कहा अगर कोई पाकिस्तानी मुस्लिम भारत में आकर रहना चाहता है तो उसके लिए भी नागरिकता कानून में प्रावधान है कि उन्हें भारतीय नागरिक मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमने पिछले 5-6 सालों में 600 पाकिस्तानी लोगों को भारतीय नागरिक दी है। राजनाथ सिंह ने कहा इन सबके बावजूद भी हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है।

राजनाथ सिंह ने दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में संबोधन के दौरान कहा- मै विपक्ष में बैठे लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें लगता है सरकार का विरोध करना उनका धर्म है और सरकार के खिलाफ जाना विपक्ष धर्म है तो विरोध करे लेकिन राष्ट्र धर्म को न भूलें।

राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक देश हैं, वहां पर धर्म के आधार पर भेदभाव और उत्पीड़न होता है। लेकिन भारत हिन्दू देश नहीं है बल्कि सेक्युलर देश है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में किसी का भी धार्मिक उत्पीड़न नहीं हो सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा पाकिस्तान में इस्लाम को छोड़ कर हर धर्म के लोगों का उत्पीड़न होता है। हमको इस एक्ट को भी इसलिए ही लाना पड़ा ताकि हम इस्लामिक देश में धर्म के आधार पर उत्पीड़न झेल रहे हिन्दू, सिख, जैन आदि धर्म के लोगों को नागरिकता दे सके।

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमे मुस्लिम लोगों की संख्या अधिक है, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले कह चुके थे कि इस नागरिकता कानून में नागरिक देने का प्रावधान है न कि छीनने का। सीएए का विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि सीएए के साथ एनआरसी को जोड़ दें तो यह मुस्लिम लोगों के लिए खतरा बन सकता है।

Tags

Next Story