जवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए सियाचिन पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए सियाचिन पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
X
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जवानों का हौंसला अफजाई करने के लिए सियाचिन ग्लेशिय़र पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कहा कि सियाचिन में हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों और विश्वासघाती इलाकों में भी बड़े साहस और धैर्य के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। मैं उनकी दृढ़ता और वीरता को सलाम करता हूं।

राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा कि आज एक फॉरवर्ड पोस्ट और सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और इस क्षेत्र में सेवारत सेना के जवानों के साथ बातचीत की, जिसे 'दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र' भी कहा जाता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने सियाचिन में सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सियाचिन ग्लेशियर का बचाव करते हुए 1100 से अधिक सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। राष्ट्र हमेशा उनकी सेवा और बलिदान का ऋणी रहेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story