Aero India 2023: एयरो इंडिया शो से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, बोले- डिफेंस में भारत को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Aero India 2023: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कर्नाटक में एयरो इंडिया शो से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डिफेंस में भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाएंगे। यह बयान उन्होंने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 में कही हैं। यह शो 17 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए आज शाम को ही रक्षा मंत्री ने यहां पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह अब तक का देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है।
We envisioned Aero India 2023 to be a big event, but it has taken shape of an even more grand event. With participants from around 100 friendly countries & 800 exhibitors, this Aero show is the biggest so far: Defence Min Rajnath Singh at Aero India 2023 curtain raiser in B'luru pic.twitter.com/t5PwZZTEN1
— ANI (@ANI) February 12, 2023
एयरो इंडिया शो में 'विंग्स ऑफ द फ्यूचर' की थीम वाला इंडिया पवेलियन इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होगा। यह पवेलियन दुनिया को नए भारत की संभावनाओं और नए अवसरों से परिचित कराएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक जीवंत और वर्ल्ड क्लास डोमेस्टिक डिफेंस इंडस्ट्री बनाना है। जिससे कि हम रक्षा के साथ देश के समग्र विकास में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम यहां आयोजित होने जा रहा है। 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के साथ ये अब तक देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है: बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के शुभारंभ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/RWXMCxCKNT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023
उन्होंने कहा कि हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य साल 2024 तक 25000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है। हमारा उद्देश्य एक जीवंत और विश्व स्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन इस रास्ते पर आगे बढ़ने में भी मदद करेगा।
एयर शो में शामिल होंगे 731 एग्जीबिटर्स
बता दें कि Aero India की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बार एयरो शो में 731 एग्जीबिटर्स शामिल होने वाले हैं। इसमें 633 घरेलू और 98 अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिटर्स होंगे। इस दौरान भारतीय वायुसेना के विमान करतब दिखाते नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS