Delhi Election 2020 : भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) : आम आदमी पार्टी (आप) के बाद भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 70 में से 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा , रोहिणी से विजेंदर गुप्ता , शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 4 महिलाओं को भी शामिल किया है। इससे पहले गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में टिकटों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति ने 3 घंटे तक मंथन किया था।
Bharatiya Janata Party announces names of 57 candidates out of 70 for upcoming Delhi assembly elections. pic.twitter.com/yQQjMyxIja
— ANI (@ANI) January 17, 2020
लेकिन दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल माने जाने वाली सीट नई दिल्ली पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने भी किस अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट
8 फरवरी को होगा मतदान
बता दें कि आठ फरवरी 2020 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। हालांकि, एग्जिट पोल से मालूम हो जाएगी की दिल्ली में इस बार किस पार्टी की सरकार बन रही है।
लेकिन 11 फरवरी को साफ हो जाएगा की दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने वोटरों को लुभाने का कार्य शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS