Delhi Election 2020: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां पढ़ें पूरे नाम

Delhi Election 2020: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां पढ़ें पूरे नाम
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ सेलिब्रिटी में हेमा मालिनी और सनी देओल, भोजपुरी अभिनेता दिनेश 'निरहुआ' यादव को मैदान में चुनाव प्रचार के लिए उतारा है। वहीं पार्टी के सभी सात लोकसभा सांसदों मनोज तिवारी, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और गायक हंस राज हंस भी लिस्ट में शामिल हैं।

लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड हिंदुत्व नेता योगी आदित्यनाथ, हिमाचल से जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 8 फरवरी को एक ही चरण में होंगे। तीन-तरफा चुनावी लड़ाई में आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख प्रतियोगी हैं।

Tags

Next Story