दिल्ली चुनाव 2020: कांग्रेस से संभावित उम्मीदवारों की ये होगी लिस्ट, भाजपा भी आज खोलेगी पत्ते

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा से पहले ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। केजरीवाल की पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए ऐसे में बगावत शुरू हो गई है।
वहीं शुक्रवार को कांग्रेस औ भारतीय जनता पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करेगी। लेकिन कई ऐसे दिग्गज चेहरे हैं जिनका नाम तय मना जा रहा है तो वहीं जिन कांग्रेसी नेताओं की घर वापसी हुई है, उसको भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।
ये है संभावित उम्मीदरों के नाम
अल्का लाम्बा- चांदनी चौक
जे पी अग्रवाल- सदर बाजार सीट
राजकुमार चौहान- मंगोलपुर सीट
अरविंदर लवली- गांधी नगर सीट
कृष्णा तीरथ- पटेल नगर
वहीं दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारे पास आम आदमी पार्टी के 15 विधायक उनके संपर्क में हैं। ये ऐसे नेता हैं जो पहले कांग्रेस पार्टी में थे, जो साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए थे।
केजरीवाल के खिलाफ ये उम्मीदवार
इस बार कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपनी कुछ सीटों पर वापसी कर सकती है। ऐसे में नई दिल्ली सीट चर्चा में है और इस बार कांग्रेस पार्टी शीला दीक्षित की बेटी लतिका को इस सीट से सीएम केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। वहीं, बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी को टिकट दे सकती है। इस बार केजरीवाल को घेरने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ट्रंप कार्ड की योजना में है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS