Delhi Election 2020 : भाजपा और आप के बाद कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट, अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बाद कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 70 में से 54 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अलका लांबा को चांदनी चौक से चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रसे उम्मीदवार अलका लांबा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता और आम आदमी से उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी से होगा। कांग्रेस ने बादली विधानसभा सीट से देवेंद्र यादव, गांधी नगर से अरविंदर लवली और रोहिणी से सुमेश गुप्ता चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने ट्विटर पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची। सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आप सब पूरी मेहनत के साथ दिल्ली मे कांग्रेस का परचम लहराएंगे ऐसी हम कामना करते हैं। आइए मिलकर बनाएं कांग्रेस वाली दिल्ली।
कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट (Congress candidates Complete list)
भाजपा ने 70 में से 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
बता दें कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा ने 70 में से 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा , रोहिणी से विजेंदर गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 4 महिलाओं को भी शामिल किया है।
8 फरवरी को होगा मतदान
बता दें कि आठ फरवरी 2020 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। हालांकि, एग्जिट पोल से मालूम हो जाएगी की दिल्ली में इस बार किस पार्टी की सरकार बन रही है। लेकिन 11 फरवरी को साफ हो जाएगा की दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने वोटरों को लुभाने का कार्य शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS