Delhi Assembly Election 2020: ये है दिल्ली की वो सबसे चर्चित सीट, जिसने दिए दिल्ली को सीएम

Delhi Assembly Election 2020: ये है दिल्ली की वो सबसे चर्चित सीट, जिसने दिए दिल्ली को सीएम
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो जाएगा। इसी बीच नई दिल्ली सीट हमेशा से चर्चा का विषय रही है।

दिल्ली में विधानसभा चुवाव अगले महीने फरवरी में होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 70 सीटों पर होगा।

दिल्ली में जब भी चुनाव होते हैं तो मुख्यमंत्री की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। ऐसे में नई दिल्ली सीट हमेशा चर्चा का विषय रही है। ये वहीं सीट है जिसने 5 बार दिल्ली को सीएम दिए और इसमें सबसे लंबी रेस में शीला दीक्षित का नाम रहा है।

इस सीट ने पिछले पांच बार से दिल्ली को मुख्यमंत्री दिए हैं। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित तीन बार लगातार इसी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री रहीं। तो इसके बाद नए पार्टी बनाकर सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल भी यहीं से खड़े हुए।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार यहां से चुनाव जीते हैं। वहीं इस सीट से भाजपा की तरफ से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद एक बार विधायक रहे हैं। ऐसे में इस बार सीएम की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट से ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया था और 2015 के दिल्ली चुनावों में इसका फिर से इस्तेमाल किया गया।

Tags

Next Story