Delhi Car Accident: कंझावला हादसे पर दिल्ली के LG-CM क्या बोले, स्वाति मालीवाल ने जारी किया पुलिस को नोटिस

Delhi Car Accident: कंझावला हादसे पर दिल्ली के LG-CM क्या बोले, स्वाति मालीवाल ने जारी किया पुलिस को नोटिस
X
दिल्ली में हुई घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं इस मामले पर दिल्ली के उप-राज्यपाल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में हुए कार हादसे को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं इस मामले पर दिल्ली के उप-राज्यपाल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। नए साल के दिन रोहिणी जिले के कंझावला थाना क्षेत्र में एक कार सवार 5 युवकों ने पहले स्कूटी सवाल लड़की को टक्कर मारी और फिर उसे घसीटते हुए लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले पर एक हादसा बताया है। जबकि जान गंवाने वाली स्कूटी सवार लड़की के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में निर्भया जैसी घटना की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उनका सिर शर्म से झुक गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर लिखा कि आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। मैं अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता से स्तब्ध हूं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में एक कार से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और कई किलोमीटर तक घसीटते चले गए। यह मामला बहुत खतरनाक है। मैं दिल्ली पुलिस को समन जारी कर रही हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभी तक इस हादसे से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि, ट्विटर पर कई फुटेज उसी घटना के होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को दी और उन्हें थाना बुलाया गया। दिल्ली में एक 20 साल की लड़की की स्कूटी को कार सवार 5 लड़कों की एक कार ने टक्कर मार दी। यह घटना सुल्तानपुरी से कंझावला तक के बीच हुई। घटना के करीब एक घंटे बाद शव मिला।

Tags

Next Story