चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत को CM केजरीवाल ने बताया 'ट्रेलर', इतनी सीटों पर जीत की दर्ज

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election) में आम आदमी पार्टी (aam admi party) की जीत के बाद गुरूवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चंडीगढ़ में 'विजय यात्रा' (Vijay Yatra) में हिस्सा लिया। नई प्रवेशित आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम (एमसी) चुनावों में 35 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक 'ट्रेलर' बताया है।
जीत का जश्न मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ में 'विजय मार्च' का नेतृत्व कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पटियाला और अमृतसर का भी दौरा करने का कार्यक्रम है। आप चंडीगढ़ एमसी चुनावों में अग्रणी संगठन के रूप में उभरी और यूटी के 35 में से 14 वार्डों में जीत हासिल की।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP की शानदार जीत के बाद चंडीगढ़ की जनता के साथ 'विजय यात्रा' | LIVE https://t.co/EnDDQQ9VqC
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 30, 2021
दूसरी ओर, सदन में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा दूसरे स्थान पर रही और उसने 12 वार्ड जीते, और कांग्रेस को आठ सीटें मिलीं, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सिर्फ एक सीट जीतने में सफल रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS