Delhi Rape: नाबालिग के साथ सालों से हो रहा था कुकर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अक्सर हमें ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है जो मानवता को शर्मसार कर देती है, लेकिन यह घटना बाकी घटनाओं से कुछ अलग है। इस बार कुकर्म किसी लड़की के साथ नहीं बल्कि किशोर के साथ हुआ है। यह मामला सामने आया है नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके से। जहां नाबालिग के साथ 5 लड़के मिलकर वर्षों से कुकर्म कर रहे थे।
आरोपी नाबालिग को धमकी देता रहा कि अगर वह किसी को बताता है तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस डर से नाबालिग इतने दिनों से चुप था, लेकिन आखिरकार आरोपियों के घिनौने कर्मों का पर्दाफाश हो ही गया। पीड़ित किशोर की मां ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने केस में कार्रवाई करते हुए विक्रम (26) को अरेस्ट कर लिया है। वह नोएडा की शेयर मार्केट कंपनी में नौकरी करता है।
पुलिस के मुताबिक. 10 फरवरी को सिविल लाइंस थाने में एक नाबालिग लड़के से कुकुर्म होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित किशोर की मां ने बताया कि लोकल लड़कों ने उसके बेटे के साथ गलत काम किया है। यह पता चलते ही पुलिस ने इस लड़के की पहले काउंसलिंग कराई ली थी। इस दौरान उसकी मां भी मौजूद थी। बाद में उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। इसके बाद मामले को लेकर लिखित शिकायत भी महिला ने पुलिस को दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पांचों आरोपी पीड़ित के आस पड़ोस के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS