Delhi: तिहाड़ जेल में एक और कैदी ने किया आत्महत्या, Imran ने बाथरूम में लगाई फांसी

दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में सुरक्षा पर एक के बाद एक सवाल उठ रहे हैं। इस कड़ी में आज यानी शुक्रवार को एक और कैदी ने अपनी जान गंवा दी है। बता दें कि कैदी ने तिहाड़ जेल नंबर-4 के वार्ड नंबर-6 के कॉमन बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इससे जेल प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल उठाए जा रहे हैं। आनन-फानन में कैदी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
23 मई को जावेद ने किया था आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले कैदी का नाम इमरान (Imran) है, जिसकी उम्र 29 साल है। उसे 24 फरवरी 2023 को सेंट्रल जेल नंबर 4 में बंद किया गया था। कैदी पर IPC और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक हफ्ते के दौरान किसी कैदी की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। 23 मई को भी तिहाड़ जेल में जावेद नाम के कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। उसे साल 2016 में हुई एक लूट के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी ठहराया था।
इससे पूर्व में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
बता दें कि इससे पहले तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या की घटना भी देखने को मिली थी। बीते दो मई को 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया की कथित तौर पर गोगी गैंग के चार सदस्यों ने मिलकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या पर दिल्ली हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त की थी। कोर्ट ने जेल प्रशासन को फटकार लगाते हुए तीखे सवाल पूछे। इसके साथ ही जेल प्रशासन की ओर से भी लापरवाह सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई थी। इस मामले में प्रशासन ने 5 उप जेल अधीक्षकों समेत 80 अन्य जेल अधिकारियों के तबादले कर दिए थे।
ये भी पढ़ें...Delhi: तिहाड़ जेल में Tillu Tajpuriya की हत्या, जानिए कैसे हुई वारदात
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS