Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, जानिए क्या है वजह

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, जानिए क्या है वजह
X
शनिवार दोपहर दुबई जाने वाले फेडएक्स विमान से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पढ़िये खबर...

दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दुबई जाने वाले फेडएक्स विमान से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। आपात लैंडिग के बाद विमान की सही प्रकार से जांच की गई, कहीं उसमें कोई तकनीकी खराबी ना आई हो। इसी के साथ ही पक्षी से टकराने की घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन वे बड़ी तकनीकी चुनौतियां पेश करती हैं और घातक रूप से खतरनाक साबित हो सकती है। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुला लिया गया। पूर्ण आपातकाल की घोषणा केवल शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के लिए था।

इससे पहले भी करवाई गई आपात लैंडिग

फ्लाइट से पक्षी टकराने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी पक्षी टकराने की वजह से आपात लैंडिग करवाई गई थी। इसी वर्ष 4 जनवरी को दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिग करवाई गई। जिस वक्त यह लैंडिग हुई उस दौरान एयर इंडिया के विमान में करीब 210 यात्री सवार थे। इन सभी को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतारा गया।

वहीं, मार्च में ही ओडिशा के भुवनेश्वर से पुणे जाने वाली एयर एशिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। इस विमान को वापस भुवनेश्वर के एयरपोर्ट पर ही उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर एशिया की फ्लाइट के टेक ऑफ के बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया था।

Tags

Next Story