दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, चिंतित दिखे लोग

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। मौसम की मानें तो आज दोपहर 1:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
हालांकि, भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार दूसरे दिन भूकंप से लोग चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दिल्ली ही बताया गया है।
रविवार को दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बता दें बीते रविवार को शाम 5:45 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।
क्यों आता है भूकंप?
आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कई प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेट्स बार-बार टकराती है तो इनके कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जब यह प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है।
इसलिए टकराती हैं प्लेंटे
दरअसल पृथ्वी के अंदर ये प्लेंटे बेहद धीरे-धीरे घूमती रहती हैं। इस प्रकार ये हर साल चार से पांच मिमी अपने स्थान से खिसक जाती हैं। कोई प्लेट दूसरी प्लेट के करीब जाती है तो कोई दूर हो जाती है। ऐसे में कभी-कभी ये प्लेटें एक दूसरे से टकरा जाती हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS