Delhi Election 2020 : अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 184 मुकदमे दर्ज

Delhi Election 2020 : अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 184 मुकदमे दर्ज
X
Delhi Election 2020 : आठ फरवरी 2020 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा। वहीं वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। हालांकि, एग्जिट पोल से मालूम हो जाएगी की दिल्ली में इस बार किस पार्टी की सरकार बन रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 6 फरवरी को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी दिन से दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागु हो गई। 6 जनवरी से 19 जनवरी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन 184 मुकदमे दर्ज किए गये हैं। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत 19 जनवरी तक 184 मुकदमे दर्ज किए गए है। जिनमें से 10 आम आदमी पार्टी, 5 कांग्रेस, 2 भाजपा और शेष 167 अन्य, निर्दलीय और गैर-राजनीतिक दल के नेता शामिल हैं।

8 फरवरी 2020 को होगी वोटिंग मतदान

बता दें कि आठ फरवरी 2020 को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा। वहीं वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। हालांकि, एग्जिट पोल से मालूम हो जाएगी की दिल्ली में इस बार किस पार्टी की सरकार बन रही है।

लेकिन 11 फरवरी को साफ हो जाएगा की दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने वोटरों को लुभाने का कार्य शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Tags

Next Story