Delhi Election 2020: क्या 11 फरवरी को शाहीन बाग होगा खाली, जानें क्या है मामला

Delhi Election 2020: क्या 11 फरवरी को शाहीन बाग होगा खाली, जानें क्या है मामला
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव से पहले एक और विवादित बयान दिया है।

शाहीन बाग में हो रहे धरना प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव से पहले एक और विवादित बयान दिया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही तुरंत बाद इस क्षेत्र को खाली कर दिया जाएगा। ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि आप की हार के बाद ही एक घंटे में शाहीन बाग को खाली करवा दिया जाएगा।

आगे कहा कि प्रदर्शनकारी एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली कर देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शाहीन बाग का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को जैसे ही परिणाम आने शुरू होंगे। प्रदर्शनकारी शाहीन बाग छोड़ना शुरू कर देंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं।

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने रोहिणी में एक रैली के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर चुनाव आयोग ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था। रैली का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि देश के गद्दारों को… गोली मारो।

बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।

Tags

Next Story