Delhi Election 2020: भाजपा के इन नेताओं ने किया दिल्ली में सरकार बनाने का दावा, इतनी सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त

Delhi Election 2020 : दिल्ली में 70 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में 8 फरवरी 2020 को मतदान संपन्न हो गया। एक्जिट पोल के सर्वे के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी सरकार को फिर से झटका लग सकता है। हालांकि मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा समेत कई बीजेपी लीडर दिल्ली चुनाव 2020 एग्जिट पोल को गलत बता रहें हैं। उनका कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएगी। इसके लिए दिल्ली का धन्यवाद दिया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि ये सभी एग्ज़िट पोल फेल होंगे, मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। इस बार भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेग और कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे लें। उन्होनें यह भी कहा है कि मेरी छठी इंद्री कह रही है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
Saved but shamed now. Aren't u sir #ManojTiwari
— thelate80skid (@Monitor1287) February 8, 2020
Ho gayi na beizzatii dilli me@TOIIndiaNews @ExitPoll2020 https://t.co/DD1EVWddxO
प्रवेश साहिब ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे और भाजपा को 50, आप को 16 और कांग्रेस को 4 सीटे मिलेंगी। साथ ही प्रवेश साहिब ने दिल्ली वासियों को धन्यवाद किया है।
11 तारीख़ को चुनाव के परिणाम भाजपा - 50 आप - 16 कांग्रिस - 4 धन्यवाद दिल्ली
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) February 8, 2020
कपिल मिश्रा ने कहा कि सभी एग्जिट पोल गलत साबित होने जा रहे हैं।
सभी एग्जिट पोल गलत साबित होने जा रहे हैं
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 8, 2020
🙏
मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि स्क्रीनशॉट लेकर रख लो, वोटरों से मिलने के बाद दावे से कहता हूँ कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। भाजपा को 43-46 सीटें, आप को 20-22 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस की 60 सीटों पर जमानत ज़ब्त होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS