Delhi Election 2020 Exit Poll: महा एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बन रही सरकार, अलग-अलग एग्जिट पोल में मिल रहीं इतनी सीटें

Delhi Election 2020 Exit Poll: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर शनिवार को मतदान हो चुका है। जिसके बाद न्यूज चैनल की तरफ से एग्जिल पोल जारी कर दिए हैं। जिसमें मतगणना से पहले वोटरों से बातचीत कर दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के माध्यम से किसकी सरकार बनने जा रही है। इसकी भविष्यवाणी कर दी जाती है। इसमें आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।
वहीं चुनाव पूर्व कई भविष्यवाणियों ने सुझाव दिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पांच साल के लिए सत्ता में वापस कर रही है। लेकिन चुनाव के बाद जारी होने वाले एग्जिट पोल कई बार मतदान से पहले एग्जिट पोल के साथ सटीक नहीं बैठते हैं। इसलिए सभी पक्ष इस बात को लेकर चिंतित हैं कि एग्जिट पोल किसके पक्ष में सही बैठेंगे। ये हैं अलग अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों के द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल....
एबीपी न्यूज (ABP News)
बीजेपी : 05-19
कांग्रेस : 0-04
आम आदमी पार्टी: 49-63
रिपब्लिक - जनकी बात (Republic - Jan Ki Baat)
बीजेपी : 09-21
कांग्रेस : 00-01
आम आदमी पार्टी: 48-61
अन्य : 00
न्यूजएक्स-नेता (NewsX-Neta)
बीजेपी : 11-17
कांग्रेस : 00-00
आम आदमी पार्टी: 53-57
अन्य : 00
इंडिया टीवी-आईपीएसओएस (India Tv-IPSOS)
बीजेपी : 26
कांग्रेस : 00-00
आम आदमी पार्टी: 44
अन्य : 00
टीवी9-सीसेरो (Tv9-CICERO)
बीजेपी : 15
कांग्रेस : 01
आम आदमी पार्टी: 54
अन्य : 00
आजतक-एक्सिस माई इंडिया (Aaj Tak-Axis My India)
बीजेपी : 01
कांग्रेस :
आम आदमी पार्टी: 9 -10
अन्य :
न्यूज 24 (News 24)
बीजेपी : 18
कांग्रेस : 01
आम आदमी पार्टी: 51
अन्य : 00
टाइम्स नाउ-सी वोटर (Times Now-C Voter)
बीजेपी : 26 सीटें
कांग्रेस : 0 सीट
आम आदमी पार्टी: 44 सीटें
अन्य : 0 सीट
क्या होता है एग्जिट पोल
एक्जिट पोल हमेशा मतदान के बाद जारी किए जाते हैं। मतदान केंद्रों के बाहर से निकलने वाले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उनकी पसंद कौन है। जिसके आधार पर सर्वे तैयार होते हैं। एग्जिट पोल कई संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं, जो उद्देश्य के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं।
कैसे किए जाते है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल न्यूज एजेंसियों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। जो एक कंपनी चुनाव के परिणाम से पहले एक अनुमान के आधार पर बताते हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS