Delhi Election 2020: जानें दिल्ली में कौन सी है सबसे बड़ी और छोटी विधानसभा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

चांदनी चौक विधानसभा दिल्ली में सबसे छोटी विधानसभा है लेकिन राजनीतिक दलों के लिए सबसे प्रमुख में से एक है। ये पूरा इलाका व्यापारियों से भरा हुआ है, जहां कपड़ों से लेकर खानी पीने और हर चीज मिल जाती है, यहां हजारों लोग काम करने और सामान खरीदने के लिए चांदनी चौक की गलियों में आया करते हैं।
इस विधानसभा में ज्यादातर व्यापारिक समुदाय का वर्चस्व रहा है और इसलिए पार्टियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इस विधानसभा के पास खारी बावली, दरिया गंज, फैज बाजार, किनारी बाजार, नई सड़क और नया बाजार विधानसभा क्षेत्र भी हैं।
दिल्ली की सबसे छोटी विधानसभा- चांदनी चौक
1. 11,556 सर्विस मतदाता।
2. 824 महिला मतदाताओं पर एक हजार पुरुष।
3. 1 लाख 25 हजार 172 मतदाता चांदनी चौक में रहते हैं।
4. 4 लाख 19 हजार 935 मतदाता मटियाला विधानसभा में रहते हैं।
मटियाला सबसे बड़ी विधानसभा
वैसे दिल्ली की हर विधानसभा का अपना महत्व है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि मटियाला 70 सीटों में से सबसे बड़ी विधानसभा है। जबकि पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक सबसे छोटा है।
मटियाला विधानसभा में 4 लाख 19 हजार 935 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 53 हजार 364 महिला और 2 लाख 26 हजार 556 पुरुष हैं। दूसरी तरफ मतदाताओं के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र विकासपुरी भी है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 98 हजार 229 हैं।
वैसे दिल्ली में 13 हजार 750 मतदान केंद्र हैं। 2015 में 11 हजार 763 मतदान केंद्रों पर 16.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली की प्रमुख पार्टियां कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी हैं और प्रमुख नेता- अरविंद केजरीवाल, मनोज तिवारी और सुभाष चौपड़ा हैं। दिल्ली में 8 फरवरी शनिवार मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS