Delhi Election 2020 : संजय सिंह ने भाजपा को दी प्रकाश जावड़ेकर को गिरफ्तार करने की चुनौती, दिया है था विवादित बयान

Delhi Election 2020 : संजय सिंह ने भाजपा को दी प्रकाश जावड़ेकर को गिरफ्तार करने की चुनौती, दिया है था विवादित बयान
X
Delhi Election 2020 : संजय सिंह ने कहा है कि यह हमारे देश की राजधानी में हो रहा है, जहां केंद्र सरकार बैठी है, चुनाव आयोग मौजूद है।

Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी भी तेजी होती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। वहीं कुछ नेता विवादित बयान भी दे रहे हैं।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आतंकवादी वाले बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह पलटवार किया है। इस दौरान संजय सिंह ने भाजपा को प्रकाश जावड़ेकर को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय सिंह ने कहा है कि यह हमारे देश की राजधानी में हो रहा है, जहां केंद्र सरकार बैठी है, चुनाव आयोग मौजूद है। किसी केंद्रीय मंत्री को ऐसी भाषा के इस्तेमाल की अनुमति कैसे दी जा सकती है? अगर अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं, तो मैं भाजपा को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती देता हूं।

प्रकाश जावड़ेकर ने दिया ये बयान

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी बता दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल एक मासूम चेहरा बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वह आतंकवादी हैं। आप आतंकवादी हैं, इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं। आपने स्वयं कहा था कि आप एक अराजकतावादी हैं, अराजकतावादी और आतंकवादी के बीच बहुत अंतर नहीं है।

Tags

Next Story