Delhi Eletion 2020: जानें आम आदमी पार्टी के विधायकों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Delhi Eletion 2020: जानें आम आदमी पार्टी के विधायकों से जुड़ी कुछ रोचक बातें
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा की 70 सीटों में से 62 पर आम आदमी पार्टी और 8 भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा की 70 सीटों में से 62 पर आम आदमी पार्टी और 8 भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस पिछली बार की तरह इस पर भी जीरो पर रही। उसका खाता भी नहीं खुला।

बीते शनिवार को हुए मतदान के दिन वोटिंग प्रतिशत में देरी होने पर आप पार्टी ने चुनाव आयोग को घेरा और सवाल पूछे। वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चली। 14 घंटे मतदान की गिनती होने के बाद रात में चुनाव आयोग ने परिणाम बताए। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत हुई। इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदारों और चुनाव में काफी कुछ अलग है, तो आइए आज हम आपको इस चुनाव में जीते आम आदमी पार्टी के कुछ नये विधायकों के बारे में बताने जा रहे हैं...

ये भी पढ़ें - विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा विशाल शपथ ग्रहण समारोह

जानें आम आदमी पार्टी के विधायकों से जुड़ी कुछ रोचक बातें

1- आम आदमी पार्टी की ओर से जीते 70 विधायक में से 43 विधायकों पर कानूनी मामले चल रहें हैं। जिसमें से सबसे ऊपर खुद मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल शामिल हैं, केवरीवाल पर खुद 13 मामले दर्ज हैं।

2- इस बार जीते विधायक में से सबसे बड़ी जीत बुराड़ी से संजीव झा ने हासिल की है। संजीव जी ने 1 लाख 39 हजार 598 वोटों से बुराड़ी में जीते हैं। यह जीत अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2015 में विकासपुरी के विधायक महेन्द्र यादव ने 77 हजार 655 वोटों से जीत हासिल की थी। आश्चर्य की बात ये है कि महेन्द्र यादव भी आम आदमी पार्टी से ही विधायक बने थे। जहां संजीव झा को सबसे अधिक वोट मिले, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार भपिंदर सिंह केवल 753 वोटों से जीते हैं।


3- 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से 6 महिलाओं ने भाग लिया था। वही इस बार 2020 के विधानसभा चुनाव में 6 की जगह 8 महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने जीत भी हासिल की है।

4- शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी के 5 मुस्लिम उम्मीदवार थे, जिन्होंने हार न मानतें हुए चुनाव में भाग लिया और पूर्ण रूप से चुनाव में जीत हासिल की।

5- विधानसभा में जीते उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र के विधायक कोंडली से हैं। जो 30 साल है और नाम है कुलदीप कुमार। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा उम्र 72 साल के राम निवास गोयल हैं, जो शाहदरा में पिछली विधानसभा के भी अध्यक्ष रहे हैं।

Tags

Next Story