Delhi Election Results: जानें केजरीवाल सरकार के क्रिमिनल और करोड़पति विधायकों की पूरी लिस्ट

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका फिर से मिल गया है। इस बीच एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट सामने आई है।
एडीआर की रिपोर्ट में दिल्ली के करोड़पति और दागी विधायकों के बारे में बताया है। नई दिल्ली के तीन-चौथाई विधायक करोड़पति हैं। एक तिहाई ने सीनियर सेकेंडरी से आगे की पढ़ाई ही नहीं की है तो वहीं आधे से ज्यादा के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। खुद अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।
रिपोर्ट बताती है कि आम आदमी पार्टी के 62 में से 45 विधायक करोड़पति हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के सातों विधायकों अपने नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। 2015 में 44 करोड़पति विधायक थे।
जानकारी के लिए बता दें कि चुनावी हलफनामे में सबसे अमीर आप विधायक धर्मपाल लकड़ा (मुंडका) हैं। उनके बाद प्रमिला टोकस (आर.के. पुरम) और राज कुमार आनंद (पटेल नगर) हैं।
वहीं सबसे गरीब विधायकों की बात करें तो राखी बिड़ला (मंगोलपुरी), संजीव झा (बराड़ी) और सोम दत्त (सदर बाजार) हैं। वहीं आम आदमी पार्टी में आपराधिक पृष्ट भूमि से आने वाले विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
2020 में 43 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 2015 में 24 विधायकों पर आपराधिक मामले थे। गंभीर आपराधिक मामलों वाले विधायकों की संख्या जिनमें बलात्कार, हत्या का प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं। इस लिस्ट में 37 विधायक हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS