दिल्ली में हजारों किसानों का महाघेरा, ट्विटर पर इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में हजारों किसानों का महाघेरा, ट्विटर पर इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
X
दिल्ली (Delhi) में किसानों (Farmers) की भीड़ ने आज प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) पर अपने जवानों को तैनात कर दिया है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भारतीय किसान संगठन (Indian Farmers Organization) के नेतृत्व में हजारों किसानों ने नोएडा (Noida) से दिल्ली (Delhi) कूच कर दिया है। हजारों की संख्या में किसान (Farmer) अपनी मांगों को केंद्र सरकार (Central Government) के सामने रखने के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) से पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को किसानों की भीड़ भारी सुरक्षा बलों के पहरे में रही। लेकिन भीड़ ने आज प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) पर अपने जवानों को तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसान सरकार के सामने अपनी 15 सूत्रीय मांग रखेंगे और समस्याओं से सरकार के अवगत कराएंगे। इस दौरान देश के कई नेताओं ने प्रतिक्रियएं दी हैं।

शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने किए ट्वीट

जीतू पटवारी ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश के दिल दिल्ली में देशभर के किसान मोदी नीतियों के विरुद्ध हुंकार भर रहे है..। इधर मंदसौर की धरती पर किसानों की हत्याओं के जिम्मेदार शिवराज मामा बगुले के आंसू बहा रहे है। शिवराज सिंह जी वाकई किसानों के हितैषी है तो दिल्ली जाइये और मोदी को जगाइए..।

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि सोठिया ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन से विचार साझा किया। चारों तरफ बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही मची है, लेकिन न तो मुख्यमंत्री क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं और न ही उनके मंत्री। मैं किसानों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ूगा। कांग्रेस से पीड़ित किसान।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि किसान के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहने वाले श्री कैलाश बायतु जी के जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी ऊर्जा, कार्य के प्रति समर्पण, और किसानों के लिए बनी योजनाओं से आज देश के किसान निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं।


वहीं भाजपा गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि फतेहा,बेगूसराय के समारोह में असीम स्नेह पाकर अभिभूत हूँ.मौजूद किसानों से परिचर्चा कर उनके समग्र विकास के संकल्प को प्रगाढ़ता प्रदान की। मौके पर कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार का सम्मान देते वक्त हृदय आह्लादित हुआ,उनके कठिन परिश्रम से ही केंद्र में सशक्त व कुशल निर्णायक क्सरकार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story