हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों की संख्या 300 पार, दिल्ली पुलिस ने किया दावा

हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों की संख्या 300 पार, दिल्ली पुलिस ने किया दावा
X
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसक झड़प में दिल्ली पुलिस के 300 कर्मी से अधिक घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया 26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिल्ली पुलिस पर हमला करने से 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसक झड़प में दिल्ली पुलिस के 300 कर्मी से अधिक घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया 26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिल्ली पुलिस पर हमला करने से 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह दावा किया है। वहीं आज दिल्ली पुलिस राजधानी हुई हिंसा को लेकर आज इस मामले पर प्रेसवार्ता भी कर सकती है। वहीं आपको बता दें कि दिल्ली में किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायलों की संख्या 300 पहुंच गई है।

वहीं 45 पुलिसकर्मियों को सिविल लाइन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जबकि 18 पुलिसकर्मी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में हालात सामान्य हो रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कल दिया था यह बयान

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज जो घटना हुई उसके लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। साथ ही इससे पहले कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसा किया है।

Tags

Next Story