दिल्ली की सर्द रातों में सड़कों पर नहीं दिखेगा कोई बेघर, केजरीवाल सरकार ने रैन-बसेरों के लिए तैयार किया विंटर एक्शन प्लान

दिल्ली की सर्द रातों में सड़कों पर नहीं दिखेगा कोई बेघर, केजरीवाल सरकार ने रैन-बसेरों के लिए तैयार किया विंटर एक्शन प्लान
X
केजरीवाल सरकार दिल्ली में गरीब से गरीब व्यक्ति को रहने के लिए शेल्टर-होम बनाया गया है। इसके लिए सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विभिन्न संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की। साथ ही इसके लिए 24*7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर...

राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सर्दियों के साथ ही बेघरों के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार कर दिया है। अभी डूसिब के विभिन्न शेल्टर-होम के जरिए हजारों बेघरों को आश्रय और भोजन दिया जाता है। केजरीवाल सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्दियों से ही केजरीवाल सरकार ने बेघरों के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने विभिन्न संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की। केजरीवाल सरकार ने केंद्रीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

दिल्ली सरकार चाहती है कि सर्दी के मौसम में सोने के लिए सभी व्यक्तियों को स्थान मिले। इसके लिए सरकार ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों रैन बसेरा तैयार करवाया है। रैन-बसेरा में 17 हजार से ज्यादा लोगों के रहने का इंताजाम किया गया है। इसके लिए 195 स्थायी, अस्थायी और पोर्टा केबिन वाले रैन-बसेरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही सरकार का आदेश है कि सर्दियों में जरूरत पड़ने पर इनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए 24*7 हेल्पलाइन नंबर 14461 भी जारी की है। अगर किसी को भी रैन-बसेरे की जानकारी लेनी हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

दिल्ली सरकार का शेल्टर होम को लेकर विंटर एक्शन प्लान

1. बेघरों को रैन-बसेरों तक पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 14461 पर कॉल कर बेघरों की जानकारी दें।

2. केजरीवाल सरकार के 195 रैन-बसेरों में 17 हजार से ज्यादा बेघरों को मिल रहा आश्रय।

3. दिल्ली में 15 बचाव टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक बेघरों को शेल्टर होम तक रेस्क्यू करने का काम कर रही है।

4. डूसिब की रेसक्यू टीम ने पिछले कुछ हफ़्तों में ही 1500 से ज्यादा लोगों को रेसक्यू कर शेल्टर होम तक पहुंचाया।

दिल्ली के शेल्टर होम में मिलती हैं ये सुविधाएं

1. रैन बसेरों में लोगों को पीने का पानी, शौचालय, लॉकर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

2. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

3. बेघरों को दिन में तीन बार मुफ्त भोजन मिलता है।

4. नजदीकी मोहल्ला क्लिनिक में इलाज कराने की सुविधा है।

5. मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में रेस्क्यू टीम उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाती है।

6. DUSIB ने महिलाओं के लिए 17 रैन बसेरों और अन्य नशा करने वालों के लिए चार रैन बसेरों की भी स्थापना की है।

Tags

Next Story