Delhi Lockdwon 2: मोदी सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन के लिए बनाया ये खास प्लान, ऐसे लगेगी लगाम

Delhi Lockdwon 2: मोदी सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन के लिए बनाया ये खास प्लान, ऐसे लगेगी लगाम
X
Delhi Lockdwon 2: राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते राज्य से लेकर केंद्र सरकार चिंतित है।

Delhi Lockdwon 2: राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते राज्य से लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। जिसके बाद मोदी सरकार ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली हैं। सभी लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। साथ ही दिल्ली के लिए एक खास प्लान बताते हुए कहा कि लक्षण दिखते ही जांच कराने की प्रवृत्ति बढ़ाएं। आईसीयू के बिस्तर दोगुना किए जाएं। साथ ही दिल्ली में 80 फीसदी आईसीयू बिस्तर बढ़ाए जाए।

दिल्ली में स्थिति को ठीक करने के लिए अर्धसैनिक बलों और सेना के भी डॉक्टर्स लाए जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में लगातार कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देश में संख्या 82 लाख 90 हजार हो चुका है। साथ ही कहा कि देश में कोरोना मरीजों के नए मामले और रिकवरी रेट में ज्यादा अंतर नहीं है। दिल्ली में इससे निपटने के लिए संसाधन और विशेषज्ञ एमसीडी, डीएम और अन्य संस्थानों से आएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि देश में कोरोना संक्रमण की कुल दर 7 फ़ीसदी हो गई है। ऐसे में भारत में यह दर काफी कम है। लेकिन कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना के नए मामले चिंताजनक है। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना के सिर्फ 211 केस है। जबकि यूरोपीय देशों में इसकी आबादी काफी अंतर है।

Tags

Next Story