दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बरपा रहा कहर, मंडराने लगा लॉकडाउन का खतरा!

देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 400 से अधिक मामले सामने आये हैं वहीं महाराष्ट्र में 14 हजार 317 लोगों में संक्रमण का पता चला है। यह आंकड़ा इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं।
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से एक दिन 57 लोगों की मौत हुई है। इसकी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से कुल मरने वालों की संख्या 52 हजार 667 हो गई है। साथ ही आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं के लिए ही अनुमति रहेगी।
वहीं औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। हफ्ते में दो दिन यानी शनिवार और रविवार पूरा लॉक डाउन रहेगा। 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने कई इलाकों में लॉकडाउन लगाने का इशारा किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में 409 केस सामने आये थे। इससे पहले 8 जनवरी को 444 केस आए थे। अब 400 से अधिक मामले सामने आने के बाद राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 20 हो गई है।
22 जनवरी को दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 2060 थी। दिल्ली में होम आइसोलेशन का आंकड़ा भी 1028 हो गया है। सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में रिकवरी दर में धीमी गिरावट भी दर्ज हो रही है। सिर्फ मार्च के महीने में रिकवरी दर में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS